उरई (जालौन)। सोमवार कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ गई। 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 6 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया। 676 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
नए संक्रमितों के साथ जिले में मरीजों की संख्या 3699 पहुंच गई है। इसमें 3564 मरीज ठीक हो चुके हैं और 91 का इलाज चल रहा है। 44 की मौत भी हो चुकी है।
सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सोमवार को मोहल्ला तुलसीनगर में दो , चुर्खी बाईपास में एक, राजकीय मेडिकल कालेज में एक, कुठौंद, रावगंज कालपी, सदर बाजार कालपी, लाजपतनगर कोंच, बसोव, पहाड़गांव, नाहिली, गढ़िया, लक्ष्मणपुरा, विजयनगर माधौगढ़, मौैखरी के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने कहा कि जहां भी संक्रमित मिले है, उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ घर और आसपास सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।