फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार युवा और किसान विरोधी

विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडेय ने शनिवार को जिला कार्यालय पर युवाओं में जोश भरा। उन्होंने एक बूथ पर 25 यूथ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान विरोधी, युवा विरोधी और भ्रष्ट सरकार है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके पहले कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी ने दो करोड़ और योगी ने पचास लाख नौकरियां देने का वादा किया था। दोनों के वादे हवा हवाई हैं। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अभिनव तिवारी, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर सोशल मीडिया सौरभ राय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने ब्लाक, नगर पंचायतों में कैंप लगाकर युवाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी श्यामसुंदर, रेहान सिद्दीकी, राजीव नारायण मिश्रा, संजीव तिवारी, रिषभ, सद्दाम खान, सिद्धार्थ पांडेय, अभिषेक पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें