फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस नए मरीज आए, पांच को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के दस और मामले आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3680 हो गई है। जिसमें 44 की मौत हो चुकी है। 3552 ठीक हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 84 हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राजकीय मेडिकल कालेज में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जबकि कुठौंदा, इटौरा, कागजीपुरा, मुसमरिया, तुलसीनगर, खरका, बघौरा में एक एक व्यक्ति पाजिटिव मिला है।
528 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया ने बताया कि संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ उनके आसपास सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें