फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर पुलिस का पहरा, नहीं फटके आंदोलनकारी

विज्ञापन
एट टोल पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट/आटा (जालौन)। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शनिवार को टोल प्लाजा पर जाम लगाने और टोल फ्री करने का एलान किया था। किसानों के इस एलान के चलते जिले के दोनों टोल पर शनिवार को अधिकारियों और पुलिस को पहरा रहा। दोनों ही टोल पर आंदोलनकारी किसान नहीं पहुंचे। गाड़ियां पहले की तरह टैक्स देकर निकलीं।
विज्ञापन

जिले में आटा और एट टोल प्लाजा हैं। आंदोलनरत किसानों ने दोपहर 12 से 2 के बीच सभी टोल प्लाजा पर जाम लगाने और टोल फ्री करने की बात कही थी। इससे सुबह 11 बजे से ही दोनों टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात कर दी गई। एट टोल प्लाजा पर एट, कोटरा और डकोर थानों पुलिस शाम तक डटी रही। आटा टोल पर एसडीएम जयनेंद्र कुमार और सीओ आरपी सिंह की देखरेख में उरई, कालपी और आटा पुलिस का पहरा रहा।
कृषि कानून वापस लेने को सौंपा ज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर संगठन के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन

मांग की कि कृषक विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाएं और देशहित में दो बच्चों का कानून लागू किया जाए। फसल का दाम उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर तय किया जाए। कृषि कानूनों को किसान संगठन कंपनी राज के रूप में देखता है। कहा कि अमेरिका व यूरोपीय देशों में उक्त प्रकार की व्यवस्था लागू है फिर भी वहां का किसान भारी संकट में है। इस दौरान जिला महासचिव अंशुल कुलश्रेष्ठ, जिला सचिव महेंद्र कुमार, राहुल द्विवेदी, नगर अध्यक्ष नागेंद्र कुलश्रेष्ठ, किशोर, गौरव कुलश्रेष्ठ, विवेक पटेल, अमित, बाबूराम, सुरेश, नितेश कुमार आदि मौजूद थे। (संवाद)
सपा का धरना-प्रदर्शन कल
उरई। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपाई 14 दिसंबर को किसानों के समर्थन में डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने बताया कि 13 दिसंबर को कोंच ब्लाक में किसान समर्थन यात्रा निकाली जाएगी। 14 को जालौन ब्लाक की किसान समर्थन यात्रा निरस्त कर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला, विधानसभा, ब्लाक, नगर व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से धरना प्रदर्शन में पूरी टीमों के साथ उपस्थित रहने को कहा है।
किसान मंच भी देगा धरना
उरई। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसंबर को सुबह दस बजे तहसील के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी मंच के जिला संयोजक संतोष कुमार राजपूत ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें