कालपी (जालौन)। संदिग्ध हालात में महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर के कांशीराम कालोनी की निवासी 35 वर्षीय हुस्ना का पति रऊफ जिले में काम करता है। यहां वह चार बच्चों के साथ रहती थी। शादी बरातों में खाना बनाने का काम करती थी। परिजनों मुताबिक वह रात में विवाह समारोह से खाना लेकर लौट रही थी। बच्चों का आरोप है कि मां की हत्या की गई है। पेट पर भी चोट के निशान हैं। कोतवाल शिवगोपाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।