फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने से गई बाइक सवार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सुढ़ार सालाबाद मोड़ पर शुक्रवार देर रात बाइकें आमने सामने टकराने से एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से बाइक सवार की सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी श्यामसुंदर (35) पुत्र तांती शुक्रवार रात शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सुढ़ार सालाबाद मोड़ पर करीब नौ बजे उनकी बाइक जालौन के मड़ोरा गांव निवासी राजेंद्र (32) पुत्र ननाई की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। हेलमेट न लगाए होने से श्यामसुंदर केे सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना कोतवाली पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्यामसुंदर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइकों की सीधी भिड़ंत, दो घायल
माधौगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रूदपुरा निवासी अमित (25) पुत्र रामप्रताप शनिवार की दोपहर रामपुरा से बाजार कर गांव आ रहे थे। वहीं मोहल्ला गांधीनगर रामपुरा निवासी देवेंद्र (45) माधौगढ़ से बाजार कर रामपुरा जा रहे थे। रजपुरा के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। देवेंद्र के पैर में फ्रैक्चर के चलते डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम रैला गांव निवासी किशोरी लाल (40) पुत्र बाबूलाल देर रात कस्बे से विवाह समारोह से गांव लौट रहे थे। बेरी रोड तिराहे पर उनकी बाइक में टेम्पो ने टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को राहगीरों व दुकानदारों ने सीएचसी में भर्ती कराया। राहगीरों ने टेंपो चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें