फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का पानी रोकने पर एक दर्जन किसानों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लौना नारायणपुरा माइनर का पानी रोकने पर सींचपाल ने 12 किसानों के खिलाफ जालौन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खेतों में पलेवा और सिंचाई के लिए किसान माइनरों मेें बंधा लगा देते हैं। इससे आगे के किसानों को पानी नहीं मिल पाता है। सींचपाल प्रमोद कुमार ने बताया लौना नारायणपुरा माइनर का निरीक्षण किया था। माइनर में किसानों ने जगह जगह बंधे लगाकर पानी को रोक दिया है। जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है।
सींचपाल का आरोप है कि समझाने के बाद भी किसान नहीं माने। सींचपाल ने छानी खास गांव के किसान राजेंद्र प्रसाद कैंथ, कमलेश कुमार, ज्ञान सिंह, मुन्ना, विजय, प्रवीण, उदयवीर, सुधीर, श्यामबाबू, राम खिलौने और नारायणपुरा के राम किशोर, अंबिका प्रसाद के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने पर सात किसानों पर रिपोर्ट
कोंच। प्रतिबंध के बाद भी खेतों में कटी फसलों के अवशेष जलाने के आरोप में अलग अलग मौजों में नियुक्त लेखपालों की जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने सात किसानो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बाबूराम पुत्र धनसुख, सिमकुरा पत्नी चंद्रभान, सुशील देवी पत्नी मंगली निवासीगण पटेलनगर सहित गोविंद सिंह, मनमोहन सिंह, मनोहर सिंह व सुरेश सिंह पुत्रगण कल्ले निवासी महंतनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें