फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, पुलिस को जेब में मिला सुसाइड नोट

Sun, 01 Nov 2020 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के उरई में मोहल्ला नया पाठक पुरा में शनिवार रात युवक ने खुद को कमरे में बंद कर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय कुमार (30) पुत्र रामवीर का परिवार खाना खाकर अपने अपने कमरों में लेट गया था।
विज्ञापन


तभी देर रात विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की भनक घरवालों को न लगी पर रविवार सुबह काफी देर होने के बाद भी जब विजय कमरे से बाहर न आया तब परिजन वहां पहुंचे तो रस्सी से झूल रहे विजय के शव को देख उनके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन में मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुदकुशी की वजह अपना मानसिक रोगी होना बताया है और खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें