फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन टक्कर से बाइक सवार साली की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा व साली गंभीर रुप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद ही मौके पर साली की मौत हो गई। जबकि राहगीरों ने घायल को कालपी सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची भोगनीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी अनिल कुमार (30) रविवार की दोपहर साली प्रियंका के साथ बाइक से रिश्तेदारी में मूसानगर कानपुर देहात जा रहे थे। जब उनकी बाइक भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पीपरी गांव के पास पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। भोगनीपुर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें