उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के नंदखास से पिरौना तक रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के काम का डीआरएम आशुतोष ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस ट्रैक के 22 दिसंबर को प्रस्तावित रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।
आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक केके तलरेजा, मंडलीय अभियंता शोभनाथ, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीओएम अतुल यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता आदि मौजूद रहे।