उरई। गृहकलह से पीड़ित युवक ने घर में जहर खा लिया था। उसे अचेत होता देख परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को झांसी रेफर कर दिया गया था। देर शाम इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पिता प्रेमनारायण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रिश्तेदार उसे प्रताड़ित करते थे जिसके चलते उसने जहर खाकर जान दे दी।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरही गांव निवासी पंकज (22) हाल पता सुशील नगर उरई ने शुक्रवार को जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पत्नी कीरथ देवी व उनके भाई भतीजे निवासी डकोर उसे व उसके पुत्रों को अक्सर मारपीट कर धमकाकर प्रापर्टी लेने का दबाव बना रहे थे। इस कारण पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि पंकज की शादी फरवरी में कामिनी से हुई थी। दो भाई दो बहन में दूसरे नंबर का था। प्राइवेट नौकरी कर भरण पोषण करता था।