फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीमारी से परेशान महिला ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी से परेशान 60 वर्षीय महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


चुर्खी निवासी रुक्मिणी (60) काफी समय से पेट की बीमारी से परेशान थीं। शनिवार को उसका पति श्रीचंद्र मजदूरी करने चला गया था, जबकि दोनों बेटे दीपू और संजय भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान रुक्मिणी घर से निकलीं और कुछ दूरी पर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। उन्हें कुएं में कूदते देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उनके बेटों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें