उरई। घर से रात में निकला मजदूर सुबह तक नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सुबह पुलिस से उसकी मौत की खबर मिली। राठ रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
इंदिरा नगर निवासी अनिल (30) मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता चंद्रपाल ने बताया कि अनिल रात में घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि वह राठ रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)