फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात, महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना को लेकर दीपावली और छठ पूजा पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कोरोना महामारी का असर भीड़भाड़ वाले इलाकों में न दिखे, इसके लिए रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों की सैंपलिंग तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले कामगारों की कोरोना की जांच की। टीम ने मुंबई से गोरखपुर, गोरखपुर से मुंबई, पनवेल से गोरखपुर, उद्योगनगरी आदि ट्रेनों से उतरने वाले करीब डेढ़ सौ यात्रियों के सैंपल लिए। संतोषजनक बात यह रही कि इसमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला।
विज्ञापन

स्टेशन पर जांच करने वाले एलटी रामलखन सिंह का कहना है कि गुजरात और महाराष्ट्र, मद्रास, हैदराबाद, बंगलूरू से आने वाले सभी यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है। अगर किसी को खांसी, बुखार, जुकाम या कोरोना संबंधी लक्षण दिखते हैं तो उन्हें तुरंत चिकित्सीय उपचार की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि त्योहार पर बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग अपने घरों में आते हैं। ऐसे में जांच का सिलसिला भी तेज कर दिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी कोविड की जांच जरूर कराए। यह उनके और उनके परिवार के हित में है। टीम में दयाशंकर, दयाशंकर, अनूप कुमार मौजूद रहे।
---------------
फोटो-8-रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के लिए लाइन में लगे लोग।
ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग लिस्ट
उरई। दीपावली और छठ पूजा का असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। बुधवार को मुंबई से आने वाली लगभग ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। ऐसे में यात्रियों का घर आना उन्हें मुश्किल में डाल रहा है। बता दें कि बुधवार को मुंबई से लखनऊ ट्रेन नंबर 02534 पुष्पक एक्सप्रेस, मुंबई से लखनऊ 02107 लोकमान्य एक्सप्रेस, मुंबई से प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, बंगलूरू से गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस, इंदौर से कामाख्या कामाख्या एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, बांद्रा से बरौनी बांद्रा स्पेशल, मुंबई से गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस में ट्रेनों में 150 से लेकर 200 तक वेटिंग जा रही है। मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर डीपी मालवीय का कहना है कि मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी है। आरक्षण कराने आए सिरसाकलार निवासी रामकुमार पत्नी मालती के साथ पनवेल में सिलाई का काम करते हैं। दीपावली में आज वह अपने घर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले आरक्षण कराया था। वहीं महर्षि विद्या मंदिर में कार्यरत एसएन झा का कहना है कि छठ पूजा बिहार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में घर जाना बहुत ही आवश्यक है। वेटिंग आ रही है चिंता सता रही है कि ऐसे में कैसे घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें