फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना के जंगल मे लगी भीषण आग

विज्ञापन
जंगल में लगी आग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के इकौना गांव के जंगल में मंगलवार की सुबह आग लग गई। ऊंची लपटें देख कर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। बावजूद इसके दमकलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से दो बीघा जमीन पर लगे बबूल के पेड़ जल गए।
विज्ञापन

इकौना गांव में यमुना नदी के किनारे मंदिर के पास जंगल में ग्रामीणों ने आग की लपटें उठतीं देखीं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दूसरे लोगों को दीं। इससे बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। सभी के प्रयास से तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। गांव के बृजेंद्र कुमार, सोहन लाल, लालता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी थी, लेकिन कोई नहीं आया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन कर्मियों की मिलीभगत से लगातार जंगल की कटान हो रही है। इसे छिपाने के लिए जानबूझकर जंगल में आग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें