फोटो-24-टूर्नामेंट में शानदार शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे डीआई-14 क्रिकेट लीग सीजन-2 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में प्रधान इलेवन जालौन ने प्रिंस इलेवन उरई को 76 रनों से पराजित किया जबकि दूसरे मुकाबले में पड़री ने लहार को चार विकेट से हराया।
प्रधान इलेवन जालौन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिंस इलेवन उरई की टीम 87 रनों पर सिमट गई। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भोला सेंगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 10 छक्के और दो चौके की मदद से 72 रन बनाए।
दूसरा मुकाबला पड़री और लहार दबंग के बीच खेला गया। पड़री ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पड़री की टीम ने 9.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। इस मैच में सत्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 42 रन बनाए। अंपायर की भूमिका हरीश कुमार और अंकित ने निभाई जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी विनय कुशवाहा ने संभाली।