फोटो- 03 दरगाह शरीफ पर तकरीर में मौजूद लोग। संवाद
मुहम्मदाबाद। ख्वाजा साहब की छठी पर मुहम्मदाबाद में फरीदुद्दीन गंजे रवा की दरगाह पर शनिवार को तकरीर का कार्यक्रम हुआ। इसमें ख्वाजा साहब के बारे में लोगों को जानकारियां दी गई। लोगों ने दरगाह पर पहुंचकर फातिहाखानी कराई और लंगर लुटाया। इस माैके पर बड़ी मस्जिद के पेश इमाम एजाज उल हक ने कहा कि ख्वाजा साहब ने हमेशा नफरत छोड़ो, प्यार बांटो, अल्लाह की राह पर चलने का संदेश दिया।
दरगाह पर सुबह से ही ख्वाजा गरीब की छठी की फातिहा कराई गई। उन्नाव से आए मौलाना नईम ने तकदीर में बताया कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की छठी पर अजमेर शरीफ में लोग लंगर लुटाकर मुरादें मांगते हैं। जो लोग वहां नहीं पहुंच पाते हैं वह अपने शहर और गांव में फातिहा करते हैं। पीरों वाली मस्जिद के अब्दुल कादिर ने कहा कि भीगना अगर शौक है तो आकर मेरे ख्वाजा के दरबार में बैठ जाना, यह बादल तो कभी-कभी बरसते हैं मगर मेरे ख्वाजा की रहमत हर पल बरसती है।
रहमानिया मस्जिद की पेश इमाम अकील खान ने कहा कि मिलजुल कर रहना ही सच्ची इबादत है। यहां पर जैनुल आब्दीन खान, हाजी नियामत उल्ला, जहूर शाह, अल्ताफ हुसैन, रियाज खान, हाजी ताहिर हुसैन, फरहत उल्ला, रहूप खान, अंजाम हुसैन, जलील खान, गोलू खान, शमशाद हुसैन, मुन्ना खान, साहिल, गुफरान, मुजफ्फर, अहमद हुसैन, असलम आदि माैजूद रहे।