फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधोग व्यापार मंडल ने एसपी को दिया प्रार्थनापत्र

विज्ञापन
एसपी को प्रार्थनापत्र देने जाते व्यापारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि कालपी कोतवाली पुलिस ने व्यापारी के पुत्र को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर को व्यापारी पुत्र के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा प्रियांश निवासी महमूदपुरा सरिया चोरी कर रहा था। तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने व्यापारी पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के डा. दिलीप सेठ, राघवेंद्र गुप्ता, मनीष शंकर, संतोष गुप्ता आदि
विज्ञापन

ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें