फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन के एजेंडे के क्रियान्वयन में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शासन से निर्धारित सौ दिन के एजेंडे को समय पर पूरा करें। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखें। यह बात जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान अधीनस्थ अफसरों से कही।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई विकास भवन सभागार में हुई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 100 दिन का एजेंडा के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहाकि ब्लॉक, तहसील, न्याय पंचायत, और ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मियों की निरगानी करें। कार्यालय के बाहर संबंधित कर्मियों का मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाए, जिससे लोग उनसे संपर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकें।
उन्होंने जोल्हूपुर मोड़ ओवरब्रिज और सड़क निर्माण कार्य पूरे करने को कहा। उन्होंने चिकित्सा विभाग को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोशालाओं में निराश्रित गोवंश के लिए भूसा, पानी, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, डीसी मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें