फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टर खुदवाकर परखी निर्माण कार्य की गुणवत्ता

विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के अधिकारी से पूछताछ करते नोडल अधिकारी धीरज साहू - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने गुरुवार को नगर के महंतनगर हाटा में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता के लिए निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच प्लास्टर खुदवा की।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग झांसी की देखरेख में कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई झांसी द्वारा कुल 817.89 लाख रुपये की लागत से फरवरी 2020 में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण शुरू कराया गया था। गुरुवार को नोडल अधिकारी धीरज साहू ने निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परखी और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नव निर्मित दीवार का प्लास्टर निकलवाकर ईंटा व सीमेंट से लेकर अन्य सामग्री की गुणवत्ता जांची। नोडल अधिकारी ने कार्यदाई संस्था से जुड़े लोगों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने की प्रस्तावित तिथि 31 मार्च 2022 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, पालिकाध्यक्षा डॉ सरिता वर्मा, एसडीएम अंकुर कौशिक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
---
पेयजल आपूर्ति की भी ली जानकारी
कोंच। नोडल अधिकारी धीरज साहू डीएम प्रियंका निरंजन के साथ नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर बजट के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने पेयजल आपूर्ति हेतु नगर में बने पानी के दोनों ओवरहैड टैंकों को पानी से भरे जाने के लिए बिजली आपूर्ति की जानकारी ली। ईओ ने बताया कि कुल 9 नलकूपों में से वर्तमान समय में अलग-अलग कारणों से दो नलकूप खराब पड़े हुए हैं। जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। इस दौरान मौजूद सभासद मोहम्मद जाहिद ने जल संस्थान के अवर अभियंता को कोंच में स्थायी रूप से नियुक्त किए जाने की बात रखी। नगर में साफ सफाई से लेकर सीवर समस्या व सीमा विस्तार संबंधी भी जानकारी नोडल अधिकारी ने ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें