फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर ट्रेनें फुल, स्पेशल ट्रेन में भी जगह नहीं

विज्ञापन
उरई रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर लगी लाइन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। होली और शब-ए-बारात के त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ स्टेशन पर बढ़ गई है। आरक्षण खिड़की पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला भी लिया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

तत्काल टिकट भी यात्रियों का सहारा नहीं बन पा रहे हैं। टिकट खिड़की खुलने के साथ दो मिनट के अंदर ही हर ट्रेन की तत्काल सीट फुल हो रही है। कई ट्रेनों में जगह नहीं है। महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनों में दो से तीन दिन तक वेटिंग चल रही है। गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में स्थिति खराब है। मुंबई, गुजरात, हैदराबाद, एनार्कुलम केरल, जम्मू, अजमेर आदि स्थानों की ओर जाने और आने वाली ट्रेनों में 25 मार्च तक स्लीपर या वातानुकूलित श्रेणी में जगह नहीं है।
दो स्पेशल ट्रेन चलाईं, एक का स्टापेज नहीं
रेलवे बोर्ड ने त्योहार को लेकर झांसी-कानपुर रूट से दो ट्रेनों का संचालन किया है। इसमें 19 मार्च से गोरखपुर से एनार्कुलम जाने वाली वाली एक स्पेशल ट्रेन का उरई में ठहराव दिया है। 18 व 25 मार्च को हैदराबाद से गोरखपुर और 20 व 27 मार्च को गोरखपुर से हैदराबाद की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का उरई में स्टापेज नहीं दिया गया है। इससे यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

रेलवे के दावों को लेकर यात्री नाराज हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर यात्रा की सुविधा शुरू कर दी गई है। हकीकत में ग्वालियर से बरौनी अप व डाउन ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से कोलकाता जाने वाली बैरकपुर अप व डाउन में भी अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है। अतिरिक्त कोचों में जनरल टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी तक जनरल टिकट की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती, गोरखपुर से मुंबई कुशीनगर, लखनऊ से मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस, कानपुर बलसाड़ उद्योगकर्मी, सीतापुर से मुंबई उद्योग नगरी में न तो अप व न ही डाउन में जनरल टिकट की सुविधा मिल पा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट सेवा शुरू कर दी गई है। इस रूट की मेमू व इंटरसिटी एक्सप्रेस में ही जनरल टिकट मिल रहे हैं।
एक मार्च से जनरल टिकट की सुविधा शुरू कर दी गई थी। कुछ ट्रेनों में अभी पुराने रिजर्वेशन चल रहे है। जनरल कोच के लिए नए रिजर्वेशन बंद कर दिए गए हैं। धीरे-धीरे रिजर्वेशन यात्रा समाप्त हो जाएगी तो सभी को आसानी से जनरल टिकट मिल पाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। -अखिल शुक्ला, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें