फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बिरगुआं बुजुर्ग में चल रही श्रीमद्भागवत में कथावाचक पंडित संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि कभी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए। हर व्यक्ति को उचित सम्मान देना चाहिए। संत हमेशा पूजनीय होता है, उनका सदैव आदर करना चाहिए।
विज्ञापन

कथावाचक ने परीक्षत कथा का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार राजा परीक्षित जंगल में शिकार खेलने गए। शिकार खेलते खेलते प्यास लगी। राजा को संत की कुटिया दिखाई दी। उस समय संत पूजा में व्यस्त थे। राजा के कई बार बोलने पर संत ने आखें नहीं खोली तो राजा को क्रोध आ गया। राजा ने क्रोध के चलते मरा सांप संत के गले में डालकर चले गए। संत के दूसरे नंबर के पुत्र संत देवदास पिता के पास पहुंचे। पिता के गले सांप देखकर आगबबूला हो गया।
देवदास ने राजा परीक्षित को श्राप दे दिया कि तुझे इतना घमंड है कि पिता के शरीर पर मृत सांप डाल दिया। सात दिन के अंदर तक्षक सांप के डसने से मौत हो जाएगी। कथावाचक ने कहा कि कभी भी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए। पूज्यनीय का हमेशा आदर करना चाहिए। इस दौरान गौरव कुमार पटेल, राजीव कुमार, श्यामसुदंर, डॉ उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बंगरा के अनुसार, बस स्टैंड रामबाग स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को सुदामा चरित की झांकी के साथ समापन हो गया। कह दो कन्हैया से सुदामा गरीब आ गया है, गीत पर कृष्ण और सुदामा का भावपूर्ण अभिनय देख भक्तों की भी आंखें नम हो गईं। भीड़ के बीच जय श्रीकृष्ण की गूंज उठने लगी। झांकी देख कई भक्त तो अपने स्थान पर ही हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। समापन पर भारी भीड़ के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।
सुदामा-कृष्ण के भावपूर्ण दृश्यों के अलावा कथा में बताया गया कि किस तरह बचपन मे दोनों अच्छे मित्र थे। कृष्ण ने सुदामा के खराब दिनों में अपने आंसुओं से उनके पैर धोकर न सिर्फ सम्मानित किया बल्कि धन्य धान्य से भी परिपूर्ण किया। कथावाचक सक्षम कृष्ण शास्त्री ने 108 गोपियों के विवाह की कथा भी सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद भगवान कृष्ण की आरती के साथ कथा का समापन किया गया। आयोजकों के मुताबिक सोमवार को कथा स्थल पर ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आगामी वर्ष और भी भव्य कथा कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें