कालपी। एनसीसी कैडेटों ने जलाशयों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर में जागरूकता रैली निकाली।
एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी के लेफ्टिनेंट एवं एनसीसी कैडेट शिक्षक राजमणि के नेतृत्व में जलाशयों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान कैडेटों ने जलाशयों को किस तरीके से स्वच्छ रखना चाहिए उसके बारे में जानकारी दी। कैडेटों ने यमुना के पीलाघाट पर पहुंचकर घाट की भी सफाई की।
लेफ्टिनेंट राजमणि ने कहा कि नदियों को यमुना तथा तालाबों की जगह में सबसे अधिक अतिक्रमण हो रहा है। तालाब कुओं पर अतिक्रमण करना गलत है। कहा कि घरों से निकलने वाला कूड़ा करकट जलाशय एवं कुएं में न डालें। जिससे इनके पानी में किसी भी प्रकार का संक्रमण न हो। पशु पक्षियों को पीने का पानी स्वच्छ उपलब्ध हो। अपने घरों के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। अगर घर के बाहर साफ सफाई रहेगी तो सभी लोग निरोग रहेंगे। इस दौरान सौरभ, तान्या, कमल, हेमंत, संतोष आदि मौजूद रहे।