फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के मोबाइल की काल डिटेल से हत्यारो की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोहे की राड से हमला कर कोचिंग शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने कोचिंग पढ़ने आने वाले छात्रों की सूची भी तैयार की है। पुलिस की जांच व पूछताछ में किसी के साथ शिक्षक की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस कई बिदुंओ पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर हनुमान चबूतरा के पास निवासी शिक्षक नर्वदा ओमर(62) घर में गणित विषय की कोचिंग पढ़ाते थे। शुक्रवार की रात घर के अंदर लोहे की राड मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मृतक की पत्नी व पुत्री घर के दूसरे कमरे में सो रही थी। परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। पुत्र दीपक की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को एक बार फिर पुलिस ने मृतक शिक्षक के घर पहुंचकर घटनास्थल को देखा। वहीं पुलिस शिक्षक के मोबाइल फोन से भी जांच कर रही है कि शिक्षक की किन-किन छात्रों से बात होती थी। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमे काम कर रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की कई बिदुंओ पर जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें