फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे अस्पताल लाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिहारी पडैया निवासी राजेश कुमार (46) शुक्रवार को भांजी की शादी में शामिल होने बाइक से माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुरौती गांव गए थे। खाना खाकर जब वह लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। परिजनों ने बताया कि राजेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बेटियां व एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी अनीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



20 अप्रैल को है बड़ी बेटी की शादी
उरई। राजेश कुमार की तीन बेटियां हैं। उसने अपनी बड़ी बेटी संध्या का रिश्ता चरसौनी गांव निवासी सुरजीत के साथ तय कर दिया था। शादी की तारीख 20 अप्रैल तय कर दी गई है। लेकिन शुक्रवार को हादसे में हुए मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो घर में मातम पसर गया। बड़ी बेटी बेसुध हो गई। वह कुछ नहीं बोल पा रही थी। बस रोते हुए एक ही बात कह रही थी कि अब उसके पैर कौन पूजेगा। यह देख आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। बेटे गोलू ने बताया कि शादी की तैयारी के लिए पिता जुटे हुए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके साथ इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें