फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ब्लॉक कार्यालय में ताला डाल प्रधानों ने मांगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। एक वर्ष से मनरेगा के पक्के कामों में लगने वाली सामग्री का भुगतान न होने से नाराज प्रधानों ने ब्लॉक में तालाबंदी कर विरोध जताया। इस दौरान आक्रोशित ग्राम प्रधान कई घंटों तक नारेबाजी करते रहे। प्रधानों ने ग्राम सचिवों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

54 ग्रामों का 9.52 करोड़ के बकाये पर 15 मार्च को ब्लॉक द्वारा एफटीओ और डोंगल से सिर्फ ढाई लाख के भुगतान हो पाए थे। 18 महीने से भुगतान नहीं हो पा रहे हैं। इससे नाराज प्रधान शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान रविंद्र सिंह के साथ 45 प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया और ब्लॉक कार्यालय में ताला डालकर भुगतान की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कामों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
सरसई प्रधान राजेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानों को काम करवाने के एवज में पांच से छह प्रतिशत एडवांस भुगतान देना होता है। इस दौरान प्रधान इंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, राज भोज निषाद, सोनू, नागेंद्र, केदारपाल, शैलेंद्र सिंह, शिवदास, पल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीडीओ संदीप मिश्रा ने बताया कि मनरेगा का भुगतान काफी दिनों से नहीं हुआ है। इस लिए विरोध हो रहा है। सभी को समझा दिया गया है। बजट आने पर तुंरत भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें