फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों को मिले स्मार्ट फोन, काम में होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/रामपुरा/महेबा। आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन से लैस करने के उद्देश्य से मंगलवार को डकोर ब्लाक परिसर में 50 आंगनबाड़ी वर्करों को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्मार्ट फोन दिए। कहा कि इससे उनके काम में सहूलियत होगी। इस दौरान बीडीओ ब्रजकिशोर कुशवाहा, सीडीपीओ कमलेश सोनी, सुपरवाइजर संपत देवी, एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महेबा संवाद के अनुसार ब्लाक महेवा में कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह तथा सीडीपीओ उर्मिला कुशवाहा ने ब्लॉक महेवा की 147 आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित किए। जिससे आंगनबाड़ी वर्कर सभी सूचनाओं एवं पोषण ट्रेकर एप पर कुषोपित बच्चों और लाभार्थियों की फीडिंग कर सके। बीडीओ ने कहा कि स्मार्ट फोन आंगनबाड़ी वर्करों के लिए दिवाली का सरकार का तोहफा है। अब वह अपना काम पूरी जिम्मेदारी से निभा सकेंगीं वही इस दौरान सरोज देवी, कंचन सिंह आदि मौजूद रही।
-------------
रामपुरा ब्लाक में 13 को मिले स्मार्ट फोन
रामपुरा संवाद के अनुसार विकासखंड रामपुरा के सभागार में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने आंगनबाड़ी वर्करों को अमृत महोत्सव के अवसर पर स्मार्ट फोन वितरित किए। विधायक ने कहा आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाएं इन स्मार्ट फोन का प्रयोग बच्चों के पोषण, सरकारी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए करेंगी। कुल 13 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को फोन वितरित किए गए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख माधौगढ़ चिंतामन दोहरे, बीडीओ संदीप कुमार यादव, जेई आरईएस लाखन सिंह, सीडीपीओ तारा निरंजन, प्रधान टीहर प्रदीप गौरव, प्रधान धर्मपुरा अवनीश कुमार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें