उरई। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विकास भवन स्थित संगठन कार्यालय में हुई। बैठक में कहा गया कि पेंशनरों के हितों पर किसी भी तरह का कुठाराघात सहन नहीं किया जाएगा। पेंशनरों के भुगतान में कटौती का डटकर विरोध किया जाएगा। साथ ही जानकारी दी गई कि 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस व 28 दिसंबर को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन 30 नंबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेगा। संगठन के सदस्य तीन वाहनों से लखनऊ जाएंगे। शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनरों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक का संचालन अंगद सिंह कछवाह ने किया।
इस मौके पर लोकनाथ राजपूत, लखनलाल, चंद्रशेखर वर्मा, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, दिलीप शर्मा उमेश चंद श्रीवास्तव, हरिशंकर साहू, ऊधव सिंह, आरके कुलश्रेष्ठ, बद्रीप्रसाद, सुल्तान आलम खां, गोविंद सिंह, लक्ष्मी प्रसाद निरंजन, रामप्रकाश, विनोद द्विवेदी व रमाशंकर प्रजापति आदि मौजूद रहे।