फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के परिचालक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत8888

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। हाईवे पर डंपर में आई खराबी ठीक कर रहे युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित पिरौना ओवरब्रिज के पास शनिवार रात करीब दस बजे झांसी से गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा डंपर खराब हो गया। डंपर का खलासी कौशल साहू (24) निवासी अमरा थाना मोंठ जनपद झांसी डंपर ठीक करने लगा। तभी झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसा होते ही वहां चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हाइवे की ऐबुलेंस से घायल कौशल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं हादसे के चलते जाम लग गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को के्र न से हटवाकर यातायात बहाल कराया। वहीं ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया। मृतक कौशल के परिजनों ने बताया कि वह दो भाई दो बहन थे। उसकी मौत से पत्नी रानी, मां चंदा, पिता जगदीश का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। जिससे उसे एक तीन वर्ष की बच्ची परी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें