फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने चांद देख पति के दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
कोच में सेल्फी लेती महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व आस्था व विश्वास के साथ मनाया। महिलाओं ने रात में चांद निकलते ही पूजन किया। पतियों ने भी उन्हें आकर्षक गिफ्ट दिए।
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन महिलाओं ने आस्था के साथ निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही घरों में सफाई करके छत पर गोबर लीपकर भगवान शिव का परिवार स्थापित किया। शाम को चांद निकलने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजन के लिए महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किए। बच्चों व परिवार के सदस्यों ने आतिशबाजी भी की और सेल्फी ली।
बिजलीघर पटेलनगर के पास द्वारिकाधीश के मंदिर पर आसपास महिलाओं ने सामूहिक रूप से इकठ्ठा होकर करवाचौथ की पूजा की। पंडित नितिन तिवारी ने विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान निशा अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, ज्योति पुरवार, सुमन अग्रवाल, चारु सर्राफ, निशी अग्रवाल, रश्मि मित्तल, संगीता, मनीषा अग्रवाल आदि रही।
विज्ञापन

कोंच। अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिर्विद संजय रावत शास्त्री बताते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से पति को दीर्घायु प्राप्त होती है। इस दिन संकष्टी चतुर्थी भी होती है और उसका पारायण भी चंद्र दर्शन के बाद ही किया जाता है, इसलिए करवा चौथ पर गणेश जी का पूजन करने का भी विधान है।

करवा चौथ पर पूजन के लिए बैठी सुहागने- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें