फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मजात काजल की आंखों का हुआ आपरेशन, देख सकेगी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा ब्लाक के पचोखरा निवासी अमर सिंह की बेटी काजल की दूसरी आंख का भी सफल ऑपरेशन हो गया। आठ वर्षीय काजल जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी से पीड़ित थी। ऑपरेशन के बाद काजल भी बहुत खुश है। काजल का कहना है कि वह पढ़ लिखकर शिक्षक बनेगी।
विज्ञापन

अमर सिंह बताते हैं कि करीब तीन साल पहले आरबीएसके की टीम ने बेटी की एक आंख का आपरेशन कराया था। इसके बाद दोबारा टीम आई और आपरेशन कराने को कहा। टीम ने झांसी मेडिकल कालेज में जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रस्त बच्चों के ऑपरेशन के लिए कैंप लगाया गया था। जहां पिछले माह बेटी का आपरेशन हुआ। अब बेटी दोनों आंखों दे देख सकती है।
जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के प्रबंधक रवींद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले से मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चार बच्चे भेजे गए थे। जिसमें तीन बच्चों का आपरेशन हो गया है और एक बच्चे का जटिल आपरेशन होने की वजह से उसे एम्स रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरबीएसके योजना के तहत जन्मजात बीमारियों से ग्रस्त बच्चों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें