फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप

Fri, 29 Oct 2021 03:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन के कोंच में दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव संदिग्ध अवस्था में कुएं में उतराता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कुएं से निकलवाया। मामला महेशपुरा रोड स्थित ईदगाह के मैदान का है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शेरखान (22) पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी आराजी लेन 27 अक्टूबर की सुबह अचानक कहीं निकल गया था। जब काफी समय तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दे दी थी। शुक्रवार की सुबह ईदगाह के मैदान में बने कुएं में शेरखान का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


एसएसआई आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बताया है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। मृतक बीमार रहता था, हो सकता है कि अवसाद की स्थिति में उसने यह कदम उठाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें