फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कार्रवाई करें: डीआइजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रेंज के जालौन, ललितपुर, झांसी के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीआइजी जोगेंद्र कुमार ने निर्देंशित किया कि वह अपने-अपने जनपदों में रासुका, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट व पाबंदी की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, लूट, डकैती, जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने सक्रिय अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने जिलों में फुट पेट्रोलिंग, एंटी रोमियो दस्ता, शक्ति मोबाइल टीम को घूमते रहने के लिए भी निर्देशित किया। महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए महिला पिकेट स्थापित कर जागरूक करने के भी निर्देश दिए। चोरी, लूट की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने व कोरोना नियमों का पालन कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें