फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर-नकदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सूने घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर में रखी अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवर नकदी चोरी कर लिए। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर गृहस्वामी को सूचना दी। सूचना पाकर वह घर आए। टूटी अलमारी से जेवर नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेेनिक नगर निवासी विद्या देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र इंद्रजीत सिंह बीमार था। जिसका झांसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बहू-बेटे के पास थी। वह भी बेटे को देखने के लिए झांसी गई थी। जहां वह रात को रुक गई थी। देर रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी, बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवर व बीस हजार रुपये सहित लगभग तीन लाख रुपये की चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह मेन गेट का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने फोन से उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वह घर लौटी, तो चोरी होने का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल शिव कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की घटना में कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें