फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अज्ञात वाहन ने स्कूटी से जा रहे दो वृद्धों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को कोंच सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर उरई आ रहे थे। जहां रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित भेंड़ गांव के पास सोमवार की दोपहर स्कूटी से जा रहे काशी प्रसाद (60), राजू साहू (52) दोनों निवासी मोठ जनपद झांसी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से कोंच सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने काशी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजू साहू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि काशीप्रसाद सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनकी पत्नी की दो माह पहले मृत्यु हो गई थी। तब से उनके घर में राजू साहू खाना बनाने के लिए रहता था। दोनों स्कूटी से इलाज कराने के लिए कोंच जा रहे थे। तभी भेंड़ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों लोग इस समय भेड़ गांव में ही रहते थे। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें