उरई। जिला जज तरुण सक्सेना ने जिले के पैरा लीगल वालंटियर के साथ जिला दीवानी न्यायालय में बैठक की। जिला जज ने वालंटियरों को निर्देशित किया कि वह जिले की सभी तहसील मुख्यालयों के सरकारी कार्यालयों, बैंक और डाकघर में भ्रमण कर विधिक सेवाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाए। उन्होंने तहसीलवार समीक्षा करते हुए 22 जनवरी को आयोजित विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने की बात कही।
इसी कड़ी में अपर जनपद न्यायाधीश प्रकाश तिवारी ने कहा कि शासकीय विभागों से समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाई जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने हेल्प डेस्क के प्रचार के निर्देश दिए। इस दौरान महेश परिहार, जितेंद्र पांडेय, बृजेश चौहान, इरफान मंसूरी, देवेंद्र सिंह आजाद, करन सिंह, योगेंद्र सिंह, महेंद्र मिश्रा, मनीषा चतुर्वेदी, विपिन, रामदेव, कमलेश, योगेश, अनूप, रणजीत सिंह आदि रहे।