जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाया गया पीकू वार्ड।
- फोटो : ORAI
उरई। ओमिक्रॉन की दस्तक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बीमारी से बचाव के लिए वार्ड भी तैयार कर दिए गए हैं।
जिला अस्पताल में फिलहाल कोविड का कोई मरीज नहीं है। यहां पर बच्चों के लिए दस बिस्तरों का पीकू वार्ड तैयार किया गया है। यहां आक्सीजन सप्लाई बेड तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। इसी तरह दस बेड का एक और वार्ड बनाया गया है। यहां भी सप्लाई शुरू की गई है। हालांकि जिले में कोविड अस्पताल के रूप में मेडिकल कालेज हैं। यहां पर 300 बेड की व्यवस्था है।
इसके अलावा कोंच, माधौगढ़, जालौन व कदौरा सीएचसी को भी कोविड अस्पताल के तौर पर तैयार किया गया है। सभी जगहों पर दस दस बेड लगाए गए हैं। आक्सीजन कंस्ट्रेटर व सिलिंडर की व्यवस्था की गई है। जिले में करीब 400 सिलिंडर उपलब्ध हैं। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारियां पूरी है। आगामी 17 व 18 तारीख को माकड्रिल भी कराई जाएगी।