एमएलसी रमा निरंजन का स्वागत करते विधायक गौरीशंकर वर्मा व अन्य।
- फोटो : ORAI
उरई। देश में रामराज्य लाने के लिए जारी प्रयासों व अयोध्या में भव्य राम मंदिर जैसे कार्यों से प्रभावित होकर ही मैंने भाजपा की सदस्यता ली है। यह बात एमएलसी रमा निरंजन ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि वह हर रविवार को ओरछा धाम में राजा राम के दर्शन करने पति के साथ जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का काम कर रही है। आधुनिक भारत के निर्माण में मोदी व योगी के नेतृत्व में भाजपा रात दिन जुटी है। एमएलसी का भाजपा जिलाध्यक्ष रार्मेंद्र सिंह व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्वागत किया। इससे पूर्व क्रय विक्रय परिसर में भी स्वागत समारोह में जेडीसी बैंक के सभापति उदय पिंडारी, अभिमन्यु सिंह, राजीव निरंजन वर्ध, संदीप निरंजन, ब्रजेश निरंजन, उदयन पालीवाल, रामअनुग्रह राजावत, धीरज निरंजन, मनोज झा, सत्यपाल, मंजू रानी, रेखा, सुनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।