फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसमिलिया में वेंडिंग मशीन से मिलेंगे पैड

विज्ञापन
कार्यक्रम में जानकारी देते डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। ब्लॉक डकोर के कुसमिलिया गांव के पंचायत भवन में वेंडिंग मशीन से सैनिटरी नैपकिन मिलेंगे। इसका शुभारंभ जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवतियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह मशीन स्थापित की गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्रवती के प्रयास के बाद कुसमिलिया गांव में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसके माध्यम से कम दरों पर महिलाओं और युवतियों को दिए जाने की योजना है। डीडीओ ने कहा महिलाओं की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पंचायत भवन में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। इससे महिलाएं व छात्राएं मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालकर आसानी से एक पैड ले सकती हैं। उन्होंने बताया ब्लॉक डकोर में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने वाली ग्राम पंचायत कुसमिलिया ब्लॉक की पहली पंचायत है, जहां यह सुविधा शुरू हुई है।
प्रधान ने बताया कि उनकी ओर से वेंडिंग मशीन व इसमें रखने के लिए पांच सौ पैड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इससे गांव की महिलाएं और युवतियां बेझिझक यहां से पैड ले सकतीं हैं। उन्होंने बताया साफ-सफाई और गंदगी की वजह से कुछ महिलाएं ल्यूकोरिया बीमारी से ग्रस्त रहतीं हैं। पैड के प्रयोग से काफी हद ग्रामीण अंचलों में रहने वाली महिलाएं बच सकती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ ब्रजकिशोर कुशवाहा, एडीओ पंचायत बलवीर सिंह, सचिव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण कुमार, एएनएम शायरा बानो, सुमन, संपत देवी, पवन, दिवाकर. रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें