फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई दफ्तर के लिए परिजनों के साथ किशोर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक गांव का नाबालिग गुरुवार की दोपहर अपने माता-पिता व गांव के अन्य व्यक्ति के साथ सीबीआई ऑफिस दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। जहां उसे 19 नवंबर को सीबीआई अधिकारियों के सवालों के जवाब देने होंगे। सूत्रानुसार किशोर के साथ दर्ज मामले में कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के एक मामले मे दो दिन पूर्व कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची सीबीआई की टीम ने आरोपी किशोर से घंटों पूछताछ की थी। इसके बाद टीम ने परिजनों को 19 नवंबर को दिल्ली दफ्तर में पहुंचने का नोटिस भी थमाया था। चर्चा है कि मामले के प्रकाश में आने के बाद किशोर को उसके कॉलेज से भी निकाल दिया गया है। सीबीआई किशोर के ममेरे भाई को पहले ही अपने साथ ले गई है, क्योंकि अश्लील वीडियो किशोर के ही मोबाइल से ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए हैं। उसके खिलाफ दिल्ली में ही आईटी एक्ट में मामला भी दर्ज है। इसलिए शुक्रवार को वादी पक्ष के सामने पूछताछ के साथ-साथ किशोर की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें