फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा दिखाकर महिला से लूटे जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाइक सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर पैदल जा रही महिला के जेवर लूट कर भाग गए। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गोहन थानाक्षेत्र के मड़ोरी निवासी ममता देवी पत्नी मलखान सिंह ने तहरीर में बताया कि वह कस्बे में किराए के मकान पर रहती है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव के विजय पाल सिंह के यहां कार्यक्रम में जा रही थी। कोंच रोड पर स्थित महाविद्यालय के मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर तमंचे से धमकी देते हुए सोने का मंगलसूत्र, पेंडल, अंगूठी, बाले उतरवा लिए। इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक से भाग गए। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें