फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
बाइक रैली निकालते पंचायती राज सफाई कर्मचारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी के बैनर तले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर टाउनहाल में सभा की। इसके बाद कलक्ट्रेट तक बाइक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पंचायती राज में सफाई कर्मचारियों का प्रधानों द्वारा शोषण हो रहा है। लिहाजा सफाई कर्मचारियों को प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त कर ब्लॉक स्तर के अधीन किया जाए। पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों के लिए विभागीय नियमावली बनाई जाए। साथ ही पंचायत सफाई कर्मचारियों का पदनाम बदलकर पंचायत सेवक किया जाए।
प्रदेश संगठन मंत्री आशीष झा ने कहा कि पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी जिस पद पर भर्ती हुए थे, अभी तक उसी पद पर काम कर रहे हैं। लिहाजा उनकी भी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए। दिनेश कुमार वैज्ञानिक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर सत्ता में आई सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द नहीं मानी गई तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन

गनपत सिंह ने कहा कि कई बार ज्ञापन के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। शासन प्रशासन का यह रवैया ठीक नहीं है। इसके बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री को संबोधित अलग-अलग ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए गए। इस दौरान सूरज प्रसाद, रामबाबू, देवीदयाल, देवेंद्र कुशवाहा, नाजिर अली, सुखवीर, सुनील वाल्मीकि, संतोष, धर्मेंद्र, खेमराज, अखिलेश चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें