फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: चाइल्ड प्रोनोग्राफी के मामले में आई सीबीआई, साक्ष्य जुटाए

Wed, 17 Nov 2021 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालौन के कोच में कैलिया थाना क्षेत्र के पीपरी कला गावं में सीबीआई टीम ने चाइल्ड प्रोनोग्राफी के मामले में दबिश दी। टीम ने गावं के एक 16 साल के नाबालिग से काफी देर तक पूछताछ की और उसका मोबाइल, कुछ सिम व एक लैपटॉप भी कब्जे में लेकर वापस चली गई।
विज्ञापन


टीम के आने से गावं में हड़कंप की स्थिति रही। काफी देर बाद ग्रामीणों को मामले की हकीकत पता चल सकी। पूरे मामले में एसपी रवि कुमार का कहना है कि किशोर और दिल्ली के एक युवक के खिलाफ दिल्ली में ही चाइल्ड प्रोनोग्राफी का मामला दर्ज होने की जानकारी टीम से ही मिली है।

जिसके साक्ष्य जुटाने टीम आई थी। मामला क्या दर्ज है और वादी कौन है, इस बारे में भी टीम ने कुछ अधिक जानकारी नहीं दी है। एसपी के मुताबिक सीबीआई के जैसे भी निर्देश होंगे जिले की पुलिस उन्हें सहयोग करेगी। बता दें इसी साल की शुरुवात में ही कोच कस्बे में भी किशोरों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। जिसमे एक पूर्व लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें