फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
कालपी केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/ कालपी। जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए जालौन गरौठा भोगनीपुर से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम की शुरुआत जहां कालपी से हुई तो वहीं शहर में महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जालौन गरौठा भोगनीपुर से सांसद व लघु एवं सूक्ष्म उद्योग केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का बखान किया। इसके पूर्व कालपी में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हाथ कागज निर्माता समिति के नरेन्द्र तिवारी व नवीन गुप्ता की अगुवाई में उन्होंने कागज प्रदर्शनी भी देखी व दुर्गा मंदिर में माथा टेका।
इसके बाद विधायक जनसंपर्क कार्यालय में उनका विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह जादौन, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। टरननगंज चौराहे पर व्यापारियों द्वारा भी स्वागत किया गया। इसके उपरांत जोल्हूपुर मोड़, उसरगांव, आटा व टोल प्लाजा पर भी स्वागत हुआ। वहीं, उर्विजा दीक्षित क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड के नेतृत्व में दीपशिखा होटल के पास स्वागत समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा गुप्ता, अनिता वर्मा, प्रीति गुप्ता, मीन मिश्रा, सुमन वर्मा, किरंती पटेल, रजनी वर्मा, गरिमा पाठक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें