फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के खंभे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में स्टेट हाईवे के किनारे एचटी लाइन के खंभे से युवक का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है लेकिन परिजन उसका कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम बिचौली निवासी तौफीक (25) का शव शुक्रवार सुबह स्टेट हाईवे के किनारे हाईटेंशन लाइन के लिए बने खंभे की जाली से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से शव को उतारकर परिजनों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि तौफीक के साथ कुछ गलत हुआ है। वह सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके आत्महत्या करने की बात गले नहीं उतर रही है। तौफीक की तीन बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि मामला चाहे जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें