फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी पुल पर रात पर जाम के झाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में बीती रात से यमुना पुल पर एक ट्रक के खराब होने से जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार जोल्हूपुर मोड़ तथा भोगनीपुर तक लगी रही। जिससे वाहनों में बैठे मुसाफिर चालक रात भर परेशान रहे। जाम रात भर लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार की मध्य रात को एक वाहन यमुना पुल पर खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। जिसस वाहनों की दोनों ओर कतार लग गई। वहीं, जाम से निकलने के चक्कर में छोटे वाहन आडे़-तिरछे निकलने लगे, जिसके बाद से जाम गहरा गया। जाम में फं से लोग बिलबिलाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को निकलवाना शुरू किया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। लगभग 5 किमी दोनों ओर जाम में वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहनों में बैठे यात्री भी परेशान रहे। फिलहाल पुलिस अब यमुना ब्रिज पर लगी हुई है। वाहनों को समुचित ढंग से निकलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें