फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख ने भाजपा छोड़ थामा सपा का दामन

Tue, 19 Oct 2021 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दल बदलने का काम शुरु हो गया। मंगलवार को भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार को भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित पार्टी छोड़करर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सपा विधायक मनोज पांडे सुदामा को लेकर लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। पूर्व ब्लाक प्रमुख के सपा में आने से उनकी कालपी विधानसभा से दावेदारी की अटकलें भी तेज हो गई है। बताते चलें कि पूर्व ब्लाक पहले भी समाजवादी पार्टी में थे और वह जिले के सपा पदाधिकारी भी रह चुके हैं।

सपा में रहने के बाद भी सुदामा भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के करीबी माने जाते रहे हैं। जिसके चलते 2018 में सुदामा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले कुछ महीनों से कालपी प्रीमियर लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) की तैयारियों के चलते भी सुदामा युवाओं में खासे लोकप्रिय रहे हैं।
विज्ञापन


कालपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल की कालपी सीट पर हुई सभाओं के तुरंत बाद ही सुदामा का भाजपा छोड़ सपा में शामिल होना उनकी दावेदारी की अटकलों को और हवा दे रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि पूर्व मंत्री हरिओम, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के बाद सुदामा का सपा में शामिल होना पार्टी के प्रति बढ़ता रुझान ही दशा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें