फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: खाद की दुकान के पास महिला की मौत, अब तक ये बात सामने आई

Tue, 02 Nov 2021 10:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

एसपी रवि कुमार का कहना है कि महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। परिजनों ने शव का पीएम कराने से भी इंकार कर दिया। कस्बा स्थित मुख्य बस स्टैंड पर एक प्राइवेट क्लीनिक व खाद की दुकान आसपास हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कदौरा कस्बे के बस स्टैंड पर खाद की दुकान के ठीक बगल में एक वृद्धा अचानक सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इसी बीच जिलेभर में चर्चा हो गई कि वृद्धा खाद लेने के लिए लाइन में लगी थी।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बीमार थी और दवा लेने के लिए घर से निकली थी। एसपी रवि कुमार का कहना है कि महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। परिजनों ने शव का पीएम कराने से भी इंकार कर दिया। 

कस्बा स्थित मुख्य बस स्टैंड पर एक प्राइवेट क्लीनिक व खाद की दुकान आसपास हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे दुकानों के सामने एक वृद्धा की गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही चर्चा हो गई कि वृद्धा खाद के लिए लाइन में लगी थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी पोस्ट वायरल हो गई। पुलिस वृद्धा को सीएचसी ले गई। वहां करीब दो घंटे बाद शिनाख्त छोटी बहू 55 पत्नी सुरेंद्र निवासी उदनपुर के रूप में की। मृतका के पुत्र विपिन ने पुलिस को बताया कि मां की तबीयत विगत छह माह से खराब थी।

मंगलवार सुबह वह इलाज के लिए खाद की दुकान के बगल में प्राइवेट क्लीनिक में गई थी। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास 8 बीघे जमीन है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव ने खाद के लिए लाइन में लगने की बात को पूर्णता गलत बताया। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें