फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: तमंचे से केक काटा फिर नली पर रख खिलाया, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 07:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में एक युवक ने बर्थडे पार्टी में तमंचे की नाल से केक काटा। टशन दिखाते हुए युवक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने एक युवक काे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बर्थडे में तमंचे की नाल से केक काटने वाला युवक गिफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के कोंच में तमंचे से केक काटने का वीडियो वायरल होने पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो सात जनवरी का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। इसमें शामिल सोहिल उर्फ कांचा तमंचे की नाल से केक  काटता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी बलिराज शाही ने शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे चचेड़ा गांव पास से भगत सिंह नगर निवासी आरोपी मोहम्मद सोहिल उर्फ कांचा उर्फ भाऊ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वीडियो में नजर आ रहे अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें