फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन व कोंच विकास खंड 70 से 80 फीसदी मतदान

विज्ञापन
रामपुरा क्षेत्र के टीहर बूथ पर वोट डालने के लिए लगी डबल लाइन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन, कोंच। गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। ब्लॉक क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 446 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 63 पदों में 60 पदों के लिए (तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध तय हो चुके हैं) 273 उम्मीदवार एवं सिकरीराजा, सहाव व शहजादपुरा सीट के लिए जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे तक ब्लॉक क्षेत्र में 30 फीसदी मतदान हो चुका था। इसके बाद दोपहर में धूप अधिक होने की वजह से मतदान के प्रतिशत में गिरावट आई। यही कारण रहा कि दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक मतदान में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मतदान प्रतिशत 41 फीसदी पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मतदान प्रतिशत ने फिर से रफ्तार पकड़ी। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मतदान 17 फीसदी बढ़कर 58 फीसदी तक पहुंच गया। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक मतदान 68.58 फीसदी मतदान हो चुका है। 5 बजे तक ही मतदान का प्रतिशत पिछली बार से अधिक पहुंच चुका है।
पिछली बार जहां 66.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस बार निश्चित है कि अंतिम सूचना तक मतदान 70 से 75 फीसदी के करीब रहेगा। कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के मतदान में सोमवार को जमकर वोटों की बारिश हुई। कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में मतदान का प्रतिशत 70 से 80 प्रतिशत के बीच रहा। बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकल कर वोट डालने पोलिंग बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें